मुख्य समाचार

निर्दय मां ने पति- पत्नी की आपसी में लड़ाई से परेशान होकर…मासूम बेटे की हत्या कर दी….

Jai johar India TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jai johar India TV

निर्दय मां ने पति- पत्नी की आपसी में लड़ाई से परेशान होकर…मासूम बेटे की हत्या कर दी….

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 26/01/2024…की घटना दिनाक छत्तीसगढ़/अंबिकापुर मे एक निर्दय मां ने अपने 8 महीने के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है।
मासूम की हत्या के बाद आरोपी महिला फरार है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
 जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के कुन्नी पुलिस चौकी अंर्तगत ग्राम सकरिया में एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने मासूम के पेट पर भी चाकू से कई बार वार किए है। बताया जा रहा है कि, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से परेशान थी और इस बात को लेकर दोनों के बीच रोज विवाद होता था। विवाद के बाद नाराज महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!