मुख्य समाचार

थाना सरसीवा के द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही

छत्तीसगढ़

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क 
*- प्रेस विज्ञप्ति-* दिनांक 07.04.25 जितेन्द्र पांडे की खबर

➡️ *थाना सरसीवा के द्वारा सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही*

➡️ *सूदखोर शिक्षक सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
नाम पता आरोपी – 1. *शंभू नारायण बंजारे पिता स्वर्गीय कलाराम बंजारे उम्र 52 वर्ष*
2. *कमल किशोर दुबे पिता कृष्णा दयाल दुबे उम्र 52 वर्ष*
दोनों निवासी – सरसीवा,थाना सरसीवा,जिला – सारं0 बिला 0
               —-0000—-
दिनांक 06.01.2025 को प्रार्थी दीपक चौहान निवासी सरसीवा के द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन दिया कि, वह शंभू नारायण बंजारे से रकम की आवश्यकता पड़ने पर 1 साल पहले 96 हजार रुपए लिया था लिए गए रकम को प्रार्थी के द्वारा आरोपी को वापस कर दिया गया था परंतु आरोपी के द्वारा प्रार्थी को 15% की ब्याज दर से 196000 देनदारी का स्टांप पेपर में लिखा पढ़ी करा लिया था ब्याज के रकम ₹100000 को देने के लिए आरोपी के द्वारा अपने साथी आरोपी कमल किशोर दुबे के साथ मिलकर प्रताड़ित करने लगा और रकम नहीं देने के कारण प्रार्थी का नया मोटरसाइकिल को शंभू नारायण बंजारे के कहने पर कमल किशोर दुबे के द्वारा प्रार्थी के घर से उठाकर ले गया था और धमकी दिया गया था कि, ब्याज कर का वापस नहीं करने पर तुम्हारे घर में तार लगवा देंगे मारपीट कर देंगे और साथ ही साथ तीन नग ब्लैंक चेक साइन करा कर रख लिया था ।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरसीवा में अपराध क्रमांक 09/25 अंतर्गत धारा 308(2),3(5) BNS तथा धारा 4 छत्तीसगढ़ ऋणियों के संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद का विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को पुलिस अपेक्षा में लेकर पूछताछ करने पर 15% के ब्याज दर से ऋण देना बताएं, आरोपियों से प्रार्थी का एक मोटरसाइकिल और लिखा पढ़ी वाला स्टांप पेपर के साथ ही साथ ब्लैंक चेक को बरामद किया गया है तथा अन्य व्यक्तियों के भी ब्लैंक चेक, पासबुक,एटीएम कार्ड भी दोनों आरोपियों के पास से जप्त किया गया है । जिनके बारे में विवेचना की जा रही है । दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!