मुख्य समाचार

क्या जिलाध्यक्ष का धरमजयगढ़ दौरा सभी कार्यकर्ताओं को कर पाएगा एकजुट…?

त्रि-स्तरीय चुनाव को लेकर सबकी नज़र अब धरमजयगढ़ पर टिकी है क्युकी पूरे जिले में अगर बात की जाए तब धरमजयगढ़ एक ऐसा जगह जहाँ सबसे ज्यादा राजनितिक उठा पटक देखने को मिलती है जिसकी चर्चा जिले तक के लोग करते हैं। हाल ही में मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर धरमजयगढ़ में राजनितिक माहौल गरम था। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ और एक योग्य उम्मीदवार भरतलाल साहू का नाम प्रस्ताव में आया पर विरोध के आभाव में मंडल अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। तब से लेकर अब तक नये मंडल अध्यक्ष के अबतक के कार्यों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वही कई मुद्दों पर लोगों ने नए मंडल अध्यक्ष की तारीफ भी की है। पर हैरानी की बात यह थी की ज़ब मंडल अध्यक्ष का चुनाव हुआ था तब पूर्व मंडल अध्यक्ष और उनकी टीम कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे जिसके बाद यह बताया गया की किसी काम से वह सभी राजधानी गए हुए है। जिसके बाद जिले में जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ और अरुणधर दीवान भाजपा जिलाध्यक्ष चुने गए, जिनका आज प्रथम धरमजयगढ़ आगमन पर आज कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसको लेकर सबके मन में यह प्रश्न आ रहा है की क्या धरमजयगढ़ में कार्यकर्ताओं के मतभेद को भुलाकार नए जिलाध्यक्ष सबको एक साथ एक मंच पर लाने में कामयाब होंगे या मंडल अध्यक्ष चुनाव के तरह ही कई कार्यकर्त्ता कार्यक्रम में अनुपस्थित नज़र आएंगे। अगर ऐसा होता है तब यह धरमजयगढ़ विधानसभा में पार्टी को नुकसान पंहुचा सकता है जिसका खामियाजा उन्हें त्रि-स्तरीय चुनाव में देखने को मिल सकता है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज मंडल के विस्तार पर भी चर्चा होगी जिसमें कई चौकाने वाले नाम जो जनता के साथ जुड़े जमीनी स्तर के लोगों के नाम सामने आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!