मुख्य समाचार
सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में कई महीनो से 108 एंबुलेंस वाहन खराब__आपातकालीन स्थिति में बड़ सकती है परेशानी
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
लम्बे समय से धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल का 108 वाहन खराब होने से मरीजों को हो रही दिक्कतो का जिम्मेदार कौन??
सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में कई महीनो से 108 एंबुलेंस वाहन खराब__आपातकालीन स्थिति में बड़ सकती है परेशानी
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijoharindiatv.com/१३/०२/२०२४:- रायगढ़/धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ मे सिविल अस्पताल कि 108 वाहन करीब 4-5 महीनों से खराब पड़ी हैं जो अब तक नहीं बन पाई इस कारण मरीजों को कई दिक्कतों की सामना करना पड़ रहा हैं धरमजयगढ़ जैसे विशाल क्षेत्र मे आय दिन कोई ना कोई घटना घटित होती रहती हैं यहाँ अस्पताल मे सभी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण जब मरीजों कि स्तिथि अत्यधिक खराब हो जाती हैं तब उन्हें जिले मे रेफर करने को कहा जाता हैं तब उन्हें बहुत ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, तब अस्पताल प्रशासन के तरफ से कहा जाता हैं कि कापू या घरघोड़ा या छाल की 108 वाहन को फोन लगाए जिसके बाद अगर वाहन खाली हैं तब कुछ घंटो मे आ जाता हैं और अगर वाहन खाली नहीं तब मरीजों कि दिक्कते शुरू होती हैं क्योंकि उस वक्त उन्हें हजारों रूपये खर्च करके पर्सनल गाडी से शहर के अस्पताल जाना पड़ता हैं,
क्या कहते हैं बीएमओ डॉ भगत ??
ज़ब हमारे द्वारा धरमजयगढ़ बीएमओ से बात किया गया तब उन्होंने बताया कि सडक हादसे कि वजह से वाहन छत्तीग्रस्त हो गया हैं जिसमे मरम्मत का कार्य चल रहा हैं वही यहाँ वाहन कि वर्तमान वाहन व्यवस्था पर सवाल पुछा गया तब उन्होंने बताया कि यहाँ ज़ब मरीजों को वाहन कि अवश्यकता पड़ती हैं तब कापू / घरघोड़ा या छाल से वाहन बुलवाया जाता हैं और वाहन व्यस्त होने कि स्तिथि मे हस्पताल मे एक वाहन खड़ी रहती हैं उनके द्वारा उसे ड्राइवर के साथ फ्री मे सुविधा दी जाती हैं,
108 जोन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया
हमारे द्वारा ज़ब 108 के जिला अधिकारी से फ़ोन के माध्यम से बात किया गया तब उन्होंने बताया कि मरीज को रायपुर ले जाते वक्त सामने से आ रही वाहन से 108 वाहन कि टक्कर हो गयी जों बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया जिसका मरम्मत कार्य रायपुर मे चल रहा और संजीव शर्मा ने आश्वाशन दिलवाया कि 1 एक हफ्ते के अंदर धरमजयगढ़ हस्पताल कि वाहन मरम्मत होकर आ जायेगी।।
अब सवाल यह खड़ा होता हैं कि वाहन मरम्मत मे इतनी देरी क्यूँ लग रहा हैं। 4-5 महीनों से वाहन खराब और धरमजयगढ़ मे उपलब्ध नहीं होने कि स्तिथि मे अस्पताल प्रशासन द्वारा जोर दिया गया या नहीं अगर जोर दिया गया तो मरम्मत होने मे इतना अधिक समय क्यूँ लग गया और इतने लम्बे समय से मरीजों को हो रही परशानियों का जिम्मेदार कौन हैं ??

