मुख्य समाचार

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 10 नेता निष्कासित….

जय जोहार इंडिया TV

प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष,कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 10 नेता निष्कासित….

 

कवर्धा: (जय जोहार इंडिया TV) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब आखिरी पड़ाव यानि मतगणना से पहले कांग्रेस ने कवर्धा में बड़ी कार्रवाई की है. एआईसीसी की तरफ से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चन्द्रवंशी और कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चन्द्रवंशी सहित 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसमें कई कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हैं।सभी 11 नेताओं पर कांग्रेस के विरोध में काम करने का आरोप लगा था।कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरीराम साहू ने निष्कासन का आदेश जारी किया है।

 

कांग्रेस से निष्कासित होने वाले नेताओं के नाम:- तुकाराम चन्द्रवंशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य, महेश चंद्रवंशी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष,खेलूराम साहू, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष

राजेंद्र मारकंडे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री इदरिश खान,कांग्रेस कार्यकर्ता चंद्रभान सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता

जगतारण सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ता,रविकांत बैस, कांग्रेस नेता,ठाकुर राम वर्मा, कांग्रेस नेता,अशोक वैष्णव, कांग्रेस नेता।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!