मुख्य समाचार
श्री.जी. कंपनी को प्रशासन द्वारा भुगतान में बिलंब सड़क निर्माण कार्य में देरी….ग्रामीण हो रहे परेशान….
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com
श्री.जी. कंपनी को प्रशासन द्वारा भुगतान में बिलंब सड़क निर्माण कार्य में देरी….ग्रामीण हो रहे परेशान….
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज jaijoharindiatv.com रायगढ़/धरमजयगढ़/:- रायगढ़ जिले के खरसिया से पत्थलगांव के नए रोड निर्माण कार्य 91 किलोमीटर किया जाना है, जिसमे धरमजयगढ़ से बाकरुमा के नए रोड के कार्यो में तेजी दिखाई दे रहा है, लेकिन जब धरमजयगढ़ से बायसी कालोनी के रोड के धीमी कार्यो को लेकर ग्रामीण तहसीलदार भोज कुमार डहरिया के दफ्तर पहुँचे और रोड नही बनने की हालत में ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया, और कहा कि हमारे आवेदन तिथि से पहले कार्य प्रारंभ नही होने की स्थिति मे ग्रामीणो ने 29 फरवरी को रोड जाम करने का अल्टीमेटम लिखित में विभाग को दिया है।




