मुख्य समाचार

परीक्षा के भय से टेंशन फ्री रहेंगे स्टूडेंट्स……एक्सपर्ट देंगे टिप्स…….छात्र हेल्पलाइन नंबर पर विषय संबंधित विशेषज्ञों ले सकते हैं जानकारी……

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

सबसे तेज न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com 

 

परीक्षा के भय से टेंशन फ्री रहेंगे स्टूडेंट्स……एक्सपर्ट देंगे टिप्स…….छात्र हेल्पलाइन नंबर पर विषय संबंधित विशेषज्ञों ले सकते हैं जानकारी……

 

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल jaijoharindia.com रायपुर :- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में अब छात्र-छात्राएं भय और तनाव मुक्त होंगे। विद्यार्थी तनाव संबंधित विषयों के विशेषज्ञों से टिप्स ले सकते हैं। इसके लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर छात्र-छात्राएं आसानी से विषय संबंधित विशेषज्ञों से बात कर सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी भय और तनाव को दूर करने के लिए 22 फरवरी से 22 मार्च तक हेल्पलाइन का संचालक किया जा रहा है। हेल्पलाइन में स्थापित टोल फ्री नंबर-+91-18002334363 पर इनका निराकरण विषय विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, मंडल के अधिकारियों द्वारा करते हुए परामर्श दिया गया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व यह हेल्पलाइन प्रारंभ की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नंबर-18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधन कर सकते हैं। रविवार और अवकाश को छोड़कर हेल्पलाइन में मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक विषय विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!