मुख्य समाचार

नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी

छत्तीसगढ़, रायगढ़

डेस्क खबर- जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क

नहाने गये युवक की तैरती मिली लाश , पुलिस जाँच मे जुटी

 

जय जोहार इंडिया TV, 14 मई 2025 लैलूंगा मुख्यालय से करीब 7 किलो मीटर दूरी में स्थित सलखिया में एक युवक की डेम में डूबने से मौत हो गई है परिजनों के सूचना पर लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है प्राप्त जानकारी अनुसार सलखिया निवासी राजेश मांझी पिता अमर साय मांझी उम्र 32 वर्ष ग्राम सलखिया थाना लैलूंगा अपने साथियो के साथ झरन डेम मे कल 13 मई 25 को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था जहां राजेश मांझी नहाते नहाते अचानक से गुम हो गया परिचितों ने राजेश मांझी को बहुत ढूंढने का प्रयास किया परन्तु नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने शाम 5 बजे पुनः डेम जाकर ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ पता नहीं मिलने और अंधेरा ज्यादा होने के कारण परिजन वापस घर लौट आये । आज सुबह डेम मे पुनः परिजन ढूंढने गये थे तो राजेश मांझी की लाश पानी मे तैरती हुई मिली परिजनों ने घटना की सुचना पुलिस को दी परिजनों की सुचना पर लैलूंगा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की जाँच कार्यवाही मे जुट गई है। प्रथम दृस्टिया युवक के गहरे पानी मे जाने के कारण दम घुटने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।
बहरहाल पुलिस की जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!