मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव : 4 एसटी, 1 एससी, 3 सामान्‍य और 3 ओबीसी प्रत्याशी, सरोज पांडेय कोरबा भेजने के पीछे क्या है गणित…

खबर वा विज्ञापन के लिए संपर्क करें 7697722376

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल 

लोकसभा चुनाव : 4 एसटी, 1 एससी, 3 सामान्‍य और 3 ओबीसी प्रत्याशी, सरोज पांडेय कोरबा भेजने के पीछे क्या है गणित…

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से पूरे 11 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। इनमें से कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं। इनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम प्रदेश के सबसे दिग्गज मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाने को माना जा रहा है। वहीं 11 में 3 महिला ओं को पार्टी ने टिकट दिया है। 11 में से देखें तो 4 एसटी, 1 एससी, 3 सामान्‍य और 3 ओबीसी वर्ग से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

अब इन प्रत्याशियों के बेकग्राउंड की बात की जाए तो बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए महेश कश्यप विश्व हिंदू परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। भाजपा के ज़नजाति मोर्चा के वतर्मान जिला अध्यक्ष भी हैं। भाजपा ने प्रदेश के केवल दो ही सांसदों को दुबारा मैदान में उतारा है। राजनांदगांव से संतोष पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल। इनके अलावा रायगढ़, सरगुजा और बिलासपुर के सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इनमें से तीनों जीत गए हैं और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं।

विजय को दुर्ग और सरोज पांडेय कोरबा भेजने के पीछे का गणित

वहीं राज्यसभा से हाल में जिनका कार्यकाल समाप्त हुआ ऐसी पूर्व सांसद सरोज पांडेय को कोरबा से मैदान में उतारा गया है। उल्लेखनीय है कि, सरोज पांडेय का गृह क्षेत्र दुर्ग है। सुश्री सरोज वहां से सांसद भी रह चुकी हैं। लेकिन वहां से वर्तमान सांसद विजय बघेल को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बड़ा टासक देकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ मैदान में उतारा, यह चुनाव देशभर में चाचा-भतीजा के बीच चुनाव के नाम से मशहूर भी हुआ और विजय बघेल ने भूपेश बघेल को कड़ी टक्कर भी दी। इसलिए पार्टी ने विजय बघेल को दुर्ग से ही रिपीट करना उचित समझा। वहीं सरोज पांडेय को कोरबा सामान्य सीट से उतारा गया है। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में वहां कोरबा की सीट कांग्रेस ने जीत ली थी। लेकिन इस बार सरोज पांउेय की उम्मीदवारी के मुकाबले कांग्रेस को प्रत्याशी तलाशने में मुश्किल पेश आ सकती है।

चिंतामणि महाराज से किया वादा निभाया

सरगुजा से चिंतामणि महाराज विधानसभा चुनाव से पहले तक कांग्रेस के विधायक थे। कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया तो वे नाराज होकर भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें उसी समय ही सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन दिया था।

महासमुंद से साहू नहीं महिला उम्मीदवार..??

छततीसगढ़ के महासमुंद लोकस्भा क्षेत्र को साहू बहुल क्षेत्र माना जाता है। पिछले दो दशकों में आमतौर पर पार्टियां वहां से साहू प्रत्याशी ही मैदान में उतारती रही हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने वहां नया प्रयोग किया है। रूपकुमारी चौधरी विधायक रह चुकी हैं। भाजपा ने शायद महिला उम्मीदवारी बढ़ाने के उद्देश्य से ही उन्हें मैदान में उतारा है।

भाजपा ने जिन्हें प्रत्याशी घोषित किया है उनमें ये नाम शामिल हैं..

सरगुजा से चिंतामण महाराज

बिलासपुर से तोखन साहू

राजनांदगांव से संतोष पाडेय

दुर्ग से विजय बघेल

रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल

कोरबा से सरोज पांडेय

बस्तर से महेश कश्यप

कांकेर से भोजराज नाग

जांजगीर से कमलेश जांगड़े

रायगढ़ से राधेश्याम राठिया

 

महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!