मुख्य समाचार
राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें : कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू
खबर वा विज्ञापन के लिए संपर्क करें 7697722376

जय जोहार इंडिया TV सबसे तेज न्यूज पोर्टल
राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें : कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू
जितेन्द्र पांडे जी की रिपोर्ट
जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल jaijoharindiatv.com सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मार्च 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लिया। कलेक्टर ने बैठक की शुरूआत में जिले में कार्यरत राजस्व अधिकारियों, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक पटवारी की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों की त्वरित निराकरण करें। रिकार्ड दुरूस्ती 24 घंटे में हो। राजस्व निरीक्षक (आरआई) अपने अधीनस्थ पटवारी के ऑनलाइन और उनके पास कार्यालयीन भौतिक दस्तावेज रिकार्ड को दुरूस्त कराएं।





