मुख्य समाचार

वर्चुअल डाक अदालत 6 मार्च को,अपनी शिकायत भेज सकते हैं उपभोक्ता

देश प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहे हमारे साथ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क 

वर्चुअल डाक अदालत 6 मार्च को,अपनी शिकायत भेज सकते हैं उपभोक्ता

 

जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com रायगढ़, 5 मार्च 2024:- भारतीय डाक विभाग सदैव से ही अपने ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाये प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है फिर भी कई बार कुछ कारणवश डाक सेवाओं में कमियाँ रह जाती हैं, जिसकी विभाग को शिकायतें मिलती रहती हैं, जिनका त्वरित निपटान करने का प्रयास किया जाता है, साथ ही शिकायतों के निपटान हेतु डाक अदालत का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा 6 मार्च को प्रात: 11 बजे कार्यालय अधीक्षक डाकघर, कोतरा रोड कॉमर्स कॉलेज के पास रायगढ़ में वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओ से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा इत्यादि में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इच्छुक उपभोक्ता डाक सेवा से संबंधित अपनी शिकायत पूर्ण विवरण शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग रायगढ़, कोतरा रोड कॉमर्स कॉलेज के पास रायगढ़ को भेज सकते हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!