मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रकरण का बैंक प्राथमिकता से करें निराकरण…. CEO
देश प्रदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे चैनल के साथ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रकरण का बैंक प्राथमिकता से करें निराकरण : सीईओ
समिति के समक्ष 13 आवेदकों के प्रकरण पाए गए उपयुक्त
जय जोहार इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़/ रायगढ़:- सीईओ जिला पंचायत एवं समिति के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता मेें आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2023-24 के अंतर्गत टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के उपस्थित हितग्राहियों से व्यापार के कार्ययोजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी बैंकों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना जैसे हितग्राही मूलक योजनाओं के लोन प्रकरण का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आवेदन मंगाये गये थे। प्राप्त 22 आवेदनों में समिति के समक्ष 13 आवेदक उपस्थित हुए, जिनका साक्षात्कार लिया गया। समिति ने इन 13 आवेदकों के प्रकरण बैंक शाखाओं को भेजे जाने के लिए उपयुक्त पाया गया। जिसमें किराना दुकान, फैंसी स्टोर, इलेक्ट्रानिक व इलेक्ट्रीकल स्टोर, कपड़ा दुकान, कम्प्यूटर सर्विस, दोना उद्योग व ब्यूटी पार्लर की इकाईयां स्थापित करने वाले प्रकरण थे।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री महेश पटेल, मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ श्री संजीव सुखदेवे, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, जिला रोजगार अधिकारी, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज, प्राचार्य आईटीआई, मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र उपस्थित रहे।




