मुख्य समाचार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तहत मंत्री चौधरी ने सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
देश विदेश के खबर के लिए बने रहे हमारे साथ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल सबसे तेज न्यूज नेटवर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की तहत मंत्री चौधरी ने सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
जय जोहार इंडिया TV न्यूज पोर्टल यूट्यूब पर धरमजयगढ़ :- रायगढ़/ रायगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत कल रायगढ़ जिले में 291 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाटी स्टेडियम में आयोजित 84 जोड़ो के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए एवं नवदपत्तियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किए।

सामूहिक विवाह में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने नव विवाहित जोड़ों को पुष्प वर्षा कर वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए रायगढ़ में विवाहित सभी 84 जोड़ों को अपनी ओर से 5-5 हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शादी कराने के साथ ही दहेज प्रथा जैसे सामाजिक बुराई को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत प्रदेश में लगातार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आज विवाह में शामिल सभी नवदंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने सामूहिक विवाह में आगे आकर समाज को एक अनुकरणीय संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज विवाह बंधन में बंधे सभी बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ लेने का आग्रह किया, जिससे उन्हें सालाना 12 हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि आज विवाह में शामिल सभी नवजोड़ों को राज्य शासन की ओर से 21-21 हजार रूपये की सहायता राशि दी जा रही है। इस मौके पर उन्होंने नवदंपत्तियों को सहायता राशि का चेक भी वितरित किया। इस अवसर पर जिला के कई जनप्रतिनिधि एवम् कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप उपस्थित रहे।




