मुख्य समाचार

होली त्यौहार को लेकर छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने की शांति समिति की बैठक…..

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क

होली त्यौहार को लेकर छाल थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस ने की शांति समिति की बैठक…..

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़/छाल:- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 23/03/2024 को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के द्वारा रंगों का त्योहार होली को लेकर शनिवार को प्रातः छाल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। आयोजित बैठक में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस के द्वारा बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया गया। इसमें सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रशासन से त्योहार के मौके पर शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

कहा गया कि होली के मौके पर शराब विवाद व हंगामा का बड़ा कारण बनता है, इस पर प्रशासन विशेष ध्यान दें।

इसके अलावा हाई स्पीड बाइकर्स पर लगाम लगाने की भी मांग की। थाना प्रभारियों ने गंभीरता से लेते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

उन्होंने बैठक के माध्यम से वैसे अभिभावकों जिन्होंने अपने बच्चों को स्पीड बाइक थमा दी है, उससे अपने बच्चों पर ध्यान देने की अपील की है। साथ ही यह भी कहा कि कार्रवाई होने की स्थिति में किसी की नहीं सुनी जाएगी। बैठक में उपस्थित जन और पत्रकारों से थाना प्रभारी द्वारा सड़क दुर्घटना में रोकथाम के लिए सहयोग करने के लिए अपील की गई। बैठक में उपस्थित रहे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ,गड़मान्य नागरिक सरपंच, पंच एवम पत्रकार उपस्थित रहे।।

 

विज्ञापन देखें 👇👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!