जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
अवैध रेत परिवहन पर पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 ट्रैक्टरों को किया जब्त
*रायगढ़, 24 अगस्त* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने आज सुबह अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार रेत के अवैध परिवहन की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरायपाली बाजार चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 9 ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी रेत का परिवहन करते पकड़े गए। वाहन चालकों द्वारा रियलिटी आदि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सभी पर *धारा 106(1) BNSS* के तहत कार्रवाई की गई है और सूचना खनिज विभाग को भी दी गई है।
थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब, कबाड़ और बहुमूल्य खनिजों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आदिकांत प्रधान, विक्रम कुजूर एवं अन्य हमराह स्टाफ शामिल रहे।