मुख्य समाचार

वर्तमान अध्यक्ष गए दिल्ली पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्याकुमारी को कांग्रेस से मिला टिकट

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज नेटवर्क

रायगढ़ लोकसभा से कांग्रेस का सीट हुआ फाइनल, पूर्व अध्यक्ष ने मारी बाजी

वर्तमान अध्यक्ष गए दिल्ली पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्याकुमारी को कांग्रेस से मिला टिकट

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बच गया है। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों के लिए भाजपा ने अपनी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस अभी तक पूरे सीटों के लिए प्रत्याशियों का नाम फाइनल नहीं कर पाये हैं।

कांग्रेस ने अपने पहले लिस्ट में 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा किया था। वहीं पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के एक सीट पर चुनाव होंगे 19 अप्रैल को, कांग्रेस इस सीट के लिए बड़ी खींचतान के बात वर्तमान विधायक कवासी लकमा को बस्तर से टिकट दिया है। वहीं रायगढ़ संसदीय सीट से 4 बार सांसद रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इस सीट से भाजपा ने राधेश्याम राठिया को प्रत्याशी घोषित किया है।

कांग्रेस इस सीट पर भी अपना प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर पाये थे। रायगढ़ लोक सभा सीट से वर्तमान विधायक लालजीत राठिया का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। लेकिन आज अचानक कांग्रेस के केन्द्रीय समिति ने पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्या कुमारी राठिया के नाम पर मुहर लगाते हुए रायगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हो.स.

फाइल फोटो अपलोड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!