मुख्य समाचार

क्या करेंट से विशालकाय हाथी की हुई मौत ??, वन विभाग जांच में जुटी

छत्तीसगढ़, कोरबा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 

क्या करेंट से विशालकाय हाथी की हुई मौत ??, वन विभाग जांच में जुटी

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा:- जिले में एक दंतैल हाथी को करंट लगाकर मार डालने की आशंकाएं जताई जा रही है। हाथी का शव नाले में डूबा हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने हाथी की हत्या की है। वन विभाग मौके पर पहुंचा है। मामला कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीत कुंवारी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह ग्रामीण जंगल की ओर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मरे हुए हाथी को देखा। इस दौरान गांव में सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी को किसी ने करंट लगाकर मारा होगा, जितने पानी में हाथी डूबा है, उसमें उसकी जान नहीं जा सकती है।
बताई जा रही कीचड़ में भी फंसने की आशंका नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!