मुख्य समाचार
झारखंड के युवा आदिवासी क्रांतिकारी निलांबर, पितांबर के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन….प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल
झारखंड के युवा आदिवासी क्रांतिकारी निलांबर, पितांबर के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन….प्रदेश अध्यक्ष सुभाष परते
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क jaijoharindiatv.com धरमजयगढ़ :- छत्तीसगढ़ के सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष परते ने अपने पुरखा वीर क्रांतिकारी योद्धाओं को नमन करते हुए उनके इतिहासिक बाते कहे वीर शहीद आदिवासी युवा नीलांबर एवम् पीतांबर देश की आजादी के लिए पहली क्रांति के दौरान अपनी विरता से अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। दोनों भाई के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे।
इन लोगों के आंदोलन ने अंग्रेज सरकार को काफी क्षति पहुंचाई थी। इन लोगों के आंदोलन को दबाने के लिए ग्राहम को बुलाया गया था। ग्राहम के पहुंचने से पूर्व ही विद्रोही वहां से निकल चुके थे। फिर भी तीन विद्रोही पकड़े गए। जिनमें दाे विद्रोहियों काे तत्काल फांसी दी गई तथा एक विद्रोही काे रास्ता बताने के लिए साथ ले लिया गया। डाल्टन ने विद्रोही बंदी के सहयाेग से 13 फरवरी 1858 काे नीलांबर-पीतांबर के जन्मभूमि में प्रवेश किया। नीलांबर-पीतांबर का दल काेयल नदी पार करते अंग्रेजी सेना काे देख चेमू गांव छाेड़ जंगली टिलहाें के पीछे छिपकर वार करने लगा। इस वार से रामगढ़ सेना का एक दफादार मारा गया। उसके बावजूद नीलांबर-पीतांबर काे उस क्षेत्र से हटना पड़ा। दूसरी तरफ शाहपुर एवं बघमारा घाटी में डटे विद्रोहियों से भी अंग्रेजी सेना का मुकाबला हुआ। यहां भी विद्रोहियों काे भारी क्षति उठानी पड़ी। विद्रोहियों के पास से 1200 मवेशी एवं भारी मात्रा में रसद अंग्रेजी सेना ने जब्त किए परंतु नीलांबर-पीतांबर बच निकलने में कामयाब रहे,







