मुख्य समाचार

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने ऑटो और पिकअप चालकों से की बैठक 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल 

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने ऑटो और पिकअप चालकों से की बैठक 

 

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क सबसे तेज न्यूज चैनल:- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऑटो चालको और पिकअप चालको के साथ आज धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम द्वारा बैठक लिया गया। जिसमे ऑटो चालकों के साथ कई मामलो पर चर्चा की गई। यह बैठक चुनाव के मद्देनज़र अचार संहिता को देखते की गई हैं जिसमें थाना प्रभारी द्वारा सभी चालकों को कड़े निर्देश देकर कहां गया की यातायात सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें।

साथ ही ऑटो और पिकअप में चालकों द्वारा ठूस-ठूस कर लोगो को भरा जाता हैं जिसके कारण कई बार दुर्घटना घटित हो जाती है। हाल ही में ऐसा कई जगहों पर घटना घटित हो चुका है। जिससे बचने के लिए यातायात नियम का पालन करे। वर्तमान में पूरे देश में अचार संहिता लागु है जिसमे कोई घटना घटित ना हो जाए इसको देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा कहा गया की कई जगहों पर चोर,गुंडे,बदमाश एक जगह से दूसरे जगह पर आने जाने के लिए ऑटो जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। अगर चालकों को ऐसे किसी भी व्यक्ति पर संदेह होता है तब उसकी सुचना फोन के माध्यम से तत्काल थाने में दें। सुचना देने वालो को थाना प्रभारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!