मुख्य समाचार
मेला देखने की तैयारी में पति बना रुकावट तो, पत्नी ने कर दी धारदार टंगी से हत्या….जाने पूरी मामला
(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
मेला देखने की तैयारी में पति बना रुकावट तो, पत्नी ने कर दी धारदार टंगी से हत्या….जाने पूरी मामला
पत्नी निकली पति का कातिल हत्या के 24 घंटे के भीतर लैलूंगा पुलिस ने सुलझाई केस
लैलूंगा पुलिस के हत्या के अपराध में आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर लैलूंगा के ग्राम पहाडलुडेग की घटना!
जय जोहार इंडिया TV न्यूज पुलिस डेस्क खबर *18 नवंबर, रायगढ़*। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़लुडेग में युवक निलांबर यादव (28) की हत्या मामला को लैलूंगा पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया। हत्या के पीछे मृतक की पत्नी तिलासो माझी का हाथ होने का खुलासा हुआ, जिसने पति की चरित्र शंका और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर धारदार हथियार (टांगी) से पति को मार डाला।
*घटना का विवरण*-
जानकारी के अनुसार 16 नवंबर की सुबह, ग्राम पहाड़ लुडेग में निलांबर यादव का शव उसके घर में खाट पर पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक के चचेरे भाई सेतराम राउत ने बताया कि निलांबर आठ साल पहले तिलासो माझी को पत्नी बनाकर घर लाया था। दोनों का चार साल का बेटा भी है। घटना के दिन गांव में कार्तिकेश्वर मेला था, जहां परिवार के अन्य सदस्य गए थे। सुबह निलांबर की हत्या की सूचना मिलने पर घर पहुंचे तो शव खाट पर पड़ा मिला। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
*पुलिस की कार्रवाई*-
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर लैलूंगा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल की गहन पड़ताल और डॉग स्क्वाड की मदद से सबूत जुटाए गए। पूछताछ के दौरान पत्नी तिलासो माझी पर शक गहराया।




