मुख्य समाचार

संविधान निर्माता बाबा की जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाएं…..

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

संविधान निर्माता बाबा की जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाएं…..

जयंती के अवसर पर सब अपने – अपने घरों में दीप जलाएं,

 

आओ दीप जलाएं…..

 ज्ञान का विज्ञान का

ज्ञान के प्रतीक बाबा साहब की जयंती पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

जयंती के अवसर पर बाबा साहब के संदेश और सिद्धांतों को बौद्धिक परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता, भाषण, गोष्ठी आदि के माध्यम से जन-जन तक पहुचाने का कार्य होता है। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों, राजनीति दलों, आमऔर खास लोगों द्वारा रैलियां व सभाएँ की जाती है। जिसमे बहुत सारे (व्यक्तिगत या सामुहिक) खर्चे भी होती हैं।

बाबा साहब के प्रमुख सिद्धान्तों में शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को हम सभी एक बार नहीं हजारों बार लोगों के सामने बोलते रहते हैं। पर वास्तविक रूप से देखा जाय तो हम केवल बोलते हैं या फिर अमल में भी लाते हैं,जरूर चिंतन करने की जरूर है। ऐसा लगता है कि बाबा साहब के सिद्धांत केवल कहने मात्र के लिए है।

मित्रों, यदि हम बाबा साहब के सही अनुयायी हैं तो आओ मिलकर आने वाले पीढ़ी के लिए,

एक मजबूत और शसक्त समाज बनाने के लिए एवं बाबा साहब के सपनों का भारत को इस जमी पर स्थापित करने के लिए; शिक्षा को ब्रम्हास्त्र बनाकर एकजुट होकर समाज में मूल्य स्थापना के लिए संघर्ष करें।।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!