मुख्य समाचार
सड़क समस्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार…. महेन्द्र सिदार ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
सड़क समस्या को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार…. महेन्द्र सिदार ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- रायगढ़ जिले में सबसे सड़क गंभीर समस्या मानी जाती है, यहां की कई नेताओं ने कई बार सड़क मार्ग को जाम कर अपना मांग वा प्रदर्शन कर चुके। फिर भी सड़क की समस्या जस के तस है, आय दिन आज धूल ढप्पड वा कई सड़क दुर्घटना होती रहती है, जो की बहुत ही दुःखद खबर मिलती है। अब फिर से सड़क मार्ग की समस्या दिनो दिन टूल पकड़ रहा है। इसी क्रम में छग सर्व आदिवासी समाज के धरमजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार ने छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाया है, मांग किया है की हमारी समस्या की समाधान जल्द करें। उन्होंने पत्र में लिखा है कि,

वर्तमान में उपरोक्त सड़क का निर्माण कार्य श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है, उक्त ठेकेदार द्वारा खरसिया से छाल मार्ग में विगत वर्ष लगभग 5-6 कि.मी. में डामरीकरण का कार्य संपादित किया गया था जो कि बीते वर्षा ऋतु में पूरी तरह से उखड़ गया है व वर्षा के कारण उक्त मार्ग में जगह-जगह पर बड़े-बड़े जानलेवा गट्टे निर्मित हो गये है।

जिसमें भारी वाहनों के निरन्तर आवा जाही के चलते धूल की समस्या प्रमुख रूप से है। इस मार्ग में आने-जाने वाले आम ग्रामवासियों में हमेशा दुर्घटना का भय तथा किसी भी समय भयंकर हादसे की आशंका बनी रहती हैं। इस क्षेत्र में स्थित एसईसीएल की खदानें जिनमें प्रतिदिन लगभग 400-500 ट्रिप कोयले की गाड़ियाँ संचालित होती है और इन गाड़ियों का औसत वजन लगभग 60-75 टन तक होता हैं इन भारी वाहनों के निरन्तर आवागमन से यह सड़क अत्यधिक जर्जर हो चुकी हैं। उक्त मार्ग में डामर के स्थान पर सीमेन्ट क्रांकीट से सड़क बनाने पर ही इसकी स्थिति में सुधार हो सकता है अन्यथा इसकी स्थिति दिनों-दिन खराब होती रहेगी ।






