मुख्य समाचार
विवाह समारोह में पत्नी और बेटे को भेजकर….खुद लगा ली फांसी…. सुसाइट नोट बरामत…..पुलिस जांच में जुटी
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
विवाह समारोह में पत्नी और बेटे को भेजकर….खुद लगा ली फांसी…. सुसाइट नोट बरामत…..पुलिस जांच में जुटी
आलोक स्वर्णकार की लेख से
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच एक दुखद खबर मिली है। दरअसल, एक भाजपा नेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दअरसल, दुर्ग जिले में भाजयुमो अहिरवारा मंडल के महामंत्री शिव कुमार वर्मा ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया, फिर घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शिवकुमार ने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में भाजयुमो मंडल महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) रहते थे। उनके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह वहां भेज दिया। घर में शिवकुमार अकेले ही थे। इसी दौरान उन्होंने घर के पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मंगलवार देर शाम जब पत्नी और बेटा घर वापस आए, तो दरवाजा अंदर से खुला था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो शिवकुमार फांसी पर लटके हुए थे।
इस दौरान पत्नी-बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने नंदिनी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। लिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें उसने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

