मुख्य समाचार

बांझीखोल गांव में विधायक विद्यावती सिदार द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया और 18 घंटा में नया ट्रांसफार्मर लग गया

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

बांझीखोल गांव में विधायक विद्यावती सिदार द्वारा तत्काल संज्ञान में लिया और 18 घंटा में नया ट्रांसफार्मर लग गया

हीरालाल राठिया लैलूंगा 

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क मिलूपारा तमनार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बांझीखोल का ट्रांसफार्मर विगत दिनों अचानक से खराब हो गया था, जिससे लाईन की सप्लाई बंद हो गई थी। लाईन नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। गांव के जागरूक ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर को देखा तो पता चला की ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खराब हो गया है और नया ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। जिसके बाद गांव के ही जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को बांझीखोल में नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।

लेकिन बिजली विभाग के स्टाक में नया ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाहर से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया और 18 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाया। जिसके बाद पुनः बिजली की सप्लाई शुरू हुई। गांव में पुनः बिजली आने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। गांव के किसानों तथा ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार का धन्यवाद करते हुए आभार ज्ञापित किया है। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने कड़ी धूप में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों को राहत दी है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!