मुख्य समाचार

रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

 रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ होटल ट्रिनिटी के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, संचालक और मैनेजर गिरफ्तार

 

 पुलिस की रेड की फुटेज, होटल का बाहरी दृश्य, आरोपी को ले जाते हुए पुलिस।
रायगढ़ पुलिस को अवैध देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने शहर के कोतरारोड स्थित होटल ट्रिनिटी में दबिश दी।

​पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल की 7वीं मंजिल पर संचालित ‘सनराइज स्पा एंड सैलून’ में आड़ लेकर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने एक डमी ग्राहक (पाइंटर) को स्पा सेंटर भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी।
मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं को बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने स्पा संचालक विनयकांत बरगट और होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को मौके से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री, 6,000 रुपये नकद, मोबाइल और स्पा से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri