मुख्य समाचार

छाल पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, आरोपी को 7 किलो 337 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

 जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

छाल पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, आरोपी को 7 किलो 337 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

   जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क कल दिनांक 13/05/2024 को दोपहर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बेहरामर अटल चौक पर एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है ।

थाना प्रभारी द्वारा सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ को गांजा रेड कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । तत्काल सहायक उप निरीक्षक कैलाश दुबे के हमराह छाल पुलिस की टीम ग्राम बेहरामर अटल चौक पर घेराबंदी कर मुखबीर हुलिए अनुसार संदेही व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आरती लाल सारथी पिता स्वर्गीय रामलाल सारथी उम्र 45 साल निवासी बेहरामर थाना छाल का बताया जिसे कार्यवाही के कारणों की जानकारी देते हुए उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी ली गई जिसमें 07 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका विधिवत इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मौके पर वजन कराया गया ।

आरोपित आरती सारथी के पास से 07 किलो 337 ग्राम गांजा कीमती करीब ₹25,000 का पाया गया । आरोपी आरती सारथी द्वारा गांजा अवैध बिक्री के लिए लेकर आना बताया । आरोपी के कृत्य पर थाना छाल में अप.क्र. 98/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दोपहर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम व एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर गांजा रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक कैलाश दुबे, आरक्षक जितेंद्र दुबे, गोविंद बनर्जी, हरेंद्रपाल जगत शामिल थे ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!