मुख्य समाचार

तेंदूपत्ता तोड़ने नाबालिक पर जंगली सूअर ने किया हमला, उपचार जारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

तेंदूपत्ता तोड़ने नाबालिक पर जंगली सूअर ने किया हमला, उपचार जारी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़ जिले का वनमंडल के छाल रेंज अंतर्गत ग्राम पुरूंगा से समाने आई है,जहाँ जंगल में एक नाबालिक लड़की पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया।

जिसको इलाज के लिए हाटी उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
विभागीय जानकारी के अनुसार ग्राम पुरूंगा निवासी मानिक दास की नाबालिक पुत्री को आज सुबह करीब 8:30 बजे के आस पास घर से तेंदूपत्ता तोड़ने गई हुई थी।

तभी पुरूंगा जंगल कक्ष क्रमांक 587 आर एफ में जंगली सूअर ने एकाएक नाबालिग लड़की पर हमला कर दिया जब उसकी चीख पुकार आस पास के लोगों ने सुना तो हो हल्ला करके घातक जंगली सूअर को भगाया उसकी जान बचाई

जिसके बाद तत्काल फोन के माध्यम से वन परिसर रक्षक पुरूंगा प्रेम कुमार डनसेना को सूचित किया गया। घटना की संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल वीट गार्ड द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया

और साथ ही मौके पर जाकर घटना की जांच कर  परिजनों को तत्काल शासन से मिलने वाली सहायता राशि के रूप में एक हजार रूपये देकर इलाज हेतु उप स्वास्थ्य केंद्र हाटी में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के बाद फिर से घर वापस आ गए है,  और घर में भी प्राथमिक उपचार जारी रहेगी, फिलहाल अब वे बच्ची की स्वास्थ खतरा से बाहर है। सभी फाइल फोटो अपलोड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!