मुख्य समाचार
कलेक्टर श्री गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा का भी किया निरीक्षण
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के उभरते लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
कलेक्टर श्री गोयल पहुंचे लैलूंगा, तालाब गहरीकरण कार्य का किया निरीक्षण
शासकीय उद्यान रोपणी कुंजारा का भी किया निरीक्षण

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़, 18 मई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज विकासखण्ड लैलूंगा के दौरे पर पहुुंचे। यहां उन्होंने पाकरगांव के पंडरीतालाब में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान के बारे में जानकारी ली, श्रमिकों ने बताया कि नियमित रूप से भुगतान मिल जाता है।
कलेक्टर श्री गोयल ने उनसे यहां बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत भी साथ उपस्थित रहे।






