क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशबिज़नेसमनोरंजनराज्यविदेशविविध

70 लाख के गहनें और नगदी की चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने 70 लाख रुपए की ज्वेलरी की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से चोरी का सोना, चांदी और हीरे की ज्वेलरी जब्त की है गिरोह का सरगना पूर्व में फरियादी का ड्राइवर रह चुका है। वही लसूड़िया पुलिस ने एक सप्ताह की मेहनत कर फेरीवाला और सब्जी वाला बनकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, 28 जून 2023 को फरियादी अर्पित पिता मुकेश बनकर निवासी गुलाब बाग कॉलोनी इंदौर ने रिपोर्ट की थी कि 27.06.2023 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर करीब 70 लाख रुपए के हीरे व सोने चांदी के आभूषण और नकदी रुपए, महंगी हाथ घड़ीया चोरी कर ले गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरियादी का पूर्व ड्राइवर अपने साथियों के साथ चोरी करने आया था चोरी करने के बाद सभी चोर देश के अलग-अलग हिस्सों में फरार हो गए जिनकी तलाश में एक टीम रीवा, एक टीम गोरखपुर, एक टीम बेतूल व एक टीम रायसेन रवाना की गई थी।

जहां पुलिस की टीम ने एक सप्ताह तक सब्जी बेचने वालों और फेरी वालों का हुलिया बना कर आरोपियों की रेकी की। बाद जानकारी लगी कि आरोपी गण चोरी किए गए माल का बंटवारा करने गिरोह के सरगना के घर इंदौर के स्कीम 78  में एकत्रित होने वाले हैं। जहां से पुलिस के द्वारा गिरोह के सरगना सहित टीम के कुल 4 सदस्य दीपक, विशाल, जितेंद्र और विनय को गिरफ्तार कर आरोपियों से करीब 70 लाख रुपए के हीरे, सोने चांदी के आभूषण और महंगी हाथ घड़ियां और नगदी रु. जब्त किए गए पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरोह के सरगना ने बताया कि फरियादी के घर पिछले महीने ड्राइवर की नौकरी कर चुका है और उसे जानकारी थी कि फरियादी बाहर गया हुआ है इसी जानकारी के आधार पर ड्राइवर दीपक ने अपने साथियों को तैयार कर 70 लाख की ज्वेलरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!