मुख्य समाचार
जंगली हाथी ने ली एक युवक की जान…..ग्रामीणों में आक्रोश…..वन विभाग में मचा हड़कम
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
जंगली हाथी ने ली एक युवक की जान…..ग्रामीणों में आक्रोश…..वन विभाग में मचा हड़कम
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ मंडल के खरसिया रेंज के जंगल में एक युवक की जान हाथी ने ले ली है।
बताया जा रहा है कि जहां पर हाथी ने युवक को मौत के घाट उतारा है वहां पर अभी भी चार हाथी विचरण कर रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार युवक डोरी बिनने जंगल गया था। डोरी बिनते समय हाथी का सामना हो गया और हाथी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया है।
मृतक का नाम सोनू डनसेना कुकरीचोली गांव का है, सूचना पाकर वन विभाग घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रहा है।

