मुख्य समाचार

चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग….6 बच्चो की मौत…..कई घायल

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

 

चाइल्ड हॉस्पिटल में लगी आग….6 बच्चो की मौत…..कई घायल

 

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क दिल्ली। दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की 16 गाड़ियां पहुंच गईं।

अब आग पर काबू पा लिया गया है। पर कई बच्चे झुलस गए हैं, वही 6 बच्चों की मौत की खबर है।

बेबी केयर सेंटर में लगी आग के बारे में जानकारी देते हुए फायरकर्मी ने बताया कि देर रात विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास, बेबी केयर सेंटर से आग लगने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद मौके पर 9 गाड़ियों को रवाना किया गया था। बाद में सूचना के आधार पर 7 और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान इमारत से 7 नवजात शिशुओं को बचाया गया है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, अब आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!