मुख्य समाचार
ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद*
छत्तीसगढ़, रायगढ़

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
● *खरसिया पुलिस ने चंद घंटों में ट्रेलर लूट का किया पर्दाफाश: तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद*
● *लूट को अंजाम देने स्विफ्ट कार से आए थे आरोपी, पुलिस ने लूट की गई ट्रेलर, मोबाइल, नकदी और आरोपियों की स्विफ्ट कार किया जप्त*
● *लूटपाट के अपराध में विधि से संघर्षरत तीन बाल अपचारी भेजे गये बाल संप्रेक्षण गृह और आरोपी युवक गया जेल*
जय जोहार इंडिया TV न्यूज *2 जून, रायगढ़* । खरसिया थाना क्षेत्र में ट्रेलर वाहन के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विधि के साथ संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया ट्रेलर वाहन, वारदात में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार, पीड़ित का मोबाइल फोन, नगदी रकम 2600 रुपये और एक लोहे का चुड़ा बरामद किया है। आरोपियों को लूटपाट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

घटना रविवार रात की है, जब ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एएक्स/3899 का चालक सफराज खान, निवासी झरियापाली, रॉबर्टसन रेलवे साइडिंग में कोयला खाली कर वापस मिलूपारा अदानी माइंस लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम देहजरी के पास मेन रोड पर एक स्वीफ्ट कार में सवार चार युवकों ने ट्रेलर को रोका और चालक से मारपीट कर उसके जेब से 2600 रुपये नकद, रियलमी कंपनी का मोबाइल और ट्रेलर की चाबी छीनकर वाहन समेत फरार हो गए। चालक ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े को दी। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल चारों ओर नाकेबंदी करवाई, जिसके फलस्वरूप भालूनारा कोल्ड स्टोर के पास आरोपियों को लूटे गए ट्रेलर समेत पकड़ लिया गया।




