मुख्य समाचार

संकुल केंद्र बोजिया में पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन,

छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़, छाल

बोध दुबे की लेख ” जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

संकुल केंद्र बोजिया में पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ आयोजन,

जय जोहार इंडिया TV 

रायगढ़/धरमजयगढ़/छाल : विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत संकुल केंद्र बोजिया में शासन के निर्देशानुसार पालक शिक्षक मेगा बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य लक्ष्मण प्रसाद ताण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूपरेखा व परिचय के साथ किया गया जिसमें शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों के 12 बिंदुओं पर पालकों से चर्चा व संवाद किया गया एवं उन्हें पढ़कर बताया गया तथा पालन करने के लिए अनुरोध किया गया।

साथ ही 13 वें बिंदु के रूप में रायगढ़ जिले में चलाये जा रहे उत्कर्ष योजना के बारे में भी बताया गया जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति बच्चों और शिक्षकों को भेजी जाती है l साप्ताहिक, मासिक त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन कर परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु प्रयास किया जाता है इस संबंध में भी पालकों को बतलाया गया तथा पालकों को भी बच्चों के प्रति जागृत रहने के लिए कहा गया l

कार्यक्रम में प्राथमिक शाला लामीखार के बच्चों द्वारा बहुत ही रोचक ढंग जादुई पिटारा का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग बहुत खुश हुए l इस मेगा बैठक में काउंसलर के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस के पैंकरा, हाई स्कूल बोजिया के अध्यक्ष भारत चंद्रा, सरपंच श्रीमती मानमती राठिया, उपसरपंच श्याम दास महंत, अन्य स्कूलों के एसएमसी के सदस्य एवं अध्यक्ष और भारी संख्या में पालकगण उपस्थित हुए तथा संकुल अन्तर्गत आने वाले सभी स्कूलों के शिक्षक गण उपस्थित रहे l

आयोजन में पिछले वर्ष कक्षा दसवीं में जो बच्चे टॉप किए थे उन्हें भी सम्मानित किया गया तथा उनके द्वारा छात्रों को परीक्षा की तैयारी कैसे की जाती है उसके बारे में अपना अनुभव साझा किया गया, इसके बाद उल्लास कार्यक्रम का शपथ ग्रहण कराया गया फिर सायकिल वितरण करके आए हुए आगंतुकों को जलपान करा कर आज के इस मेगा बैठक का समापन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!