मुख्य समाचार
खेल पुरस्कार के लिए 30 जून तक मंगाए गए आवेदन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदाय किए जायेंगे पुरस्कार
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क
खेल पुरस्कार के लिए 30 जून तक मंगाए गए आवेदन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदाय किए जायेंगे पुरस्कार
जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क रायगढ़, 12 जून 2024/ शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह, शहीद पंकज विक्रम सम्मान एवं शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि, डाईट मनी वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 हेतु आवेदन 30 जून 2024 तक मंगाये गये है।

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडिय़ों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं।




