मुख्य समाचार

अवैध लाल ईट भट्ठों संचालकों के सामने नतमस्तक राजस्व विभाग…आखिर कब होगी कार्यवाही???

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

अवैध लाल ईट भट्ठों संचालकों के सामने नतमस्तक राजस्व विभाग…आखिर कब होगी कार्यवाही???

रायगढ़/धरमजयगढ़ :- जब जिम्मेदार अधिकारी ही मन बनाकर बैठ गए हैं अवैध ईट भट्ठों संचालकों पर कार्यवाही नही करने की तो भला कौन इनसे करवा सकता है कार्यवाही, चाहे जितने खबर प्रकाशक और शिकवे शिकायत जहां चाहे कर लो कार्यवाही की जांच तो इन्ही को ही करने है।

यह बात हम नही कह रहे अब धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगो से यह बात निकल कर सामने आ रही है।

आपको बतादे की लगातार कई दफा ग्रामीणों द्वारा मौखिक, लिखित अवैध लाल ईट भट्ठों की जांच कर कार्यवाही करने की शिकायत धरमजयगढ़ तहसीलदार भोज कुमार डहरिया से किया गया है जिसके बाद सिर्फ लोगो को आश्वासन ही मिला है और अब तो उनके द्वारा माइनिंग विभाग को अवगत कराकर कार्यवही कराने की बात कही जा रही है और अपने आप को अवैध लाल ईट भट्ठों संचालकों पर कार्यवाही करने से पीछे हट्टे नजर आ रहे है जिससे की लोगो मन में कई तरह की शंका जाहिर हो रहे है।

आखिर क्यूं धरमजयगढ़ क्षेत्र के तराईमार, दुर्गापुर, शाहपुर क्षेत्र में संचालित कई लाखो लगे ईट भट्ठों पर कार्यवाही किया जा रहा क्या लोगो के मन में कई तरह के बात भ्रष्टाचार को लेकर उत्पन्न हो रहे क्या वो सही तो नही आखिर क्यूं हाथ पांव फूल जाते है ईट भट्ठे पर कार्यवाही के नाम पर जिम्मेदार अधिकारियों के ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!