मुख्य समाचार

ओवरलोड फ्लाईएश का परिवहन धरमजयगढ़ में जोरो से, राहगीर हो रहे परेशान

रायगढ़ जिला का धरमजयगढ़ एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का शामना करना पड़ता है कुछ महीनों पहले धरमजयगढ़ में ओवरलोड फ्लाईएश परिवहन को लेकर माहौल गरम था वही भाजपा नेताओं और समाजिक नेताओं के कड़े विरोध के बाद कुछ दिनों तक ऐसे मामलों पर लगाम तो लगी लेकिन अब फिर दिन प्रतिदिन ओवरलोड फ्लाईएश परिवहन अपना पैर पसार रहा है।

परिवहन विभाग अगर बीच बीच में ऐसे वाहनों की जांच करती तब आज क्षेत्र में लोग फ्लाईएश से परेशान कम होते क्युकी ज़ब इस राख़ को ट्रकों में डाला के ऊपर तक लोड कर सडक पर परिवहन किया जाता है तब राख़ उड़कर पीछे जाती है जो राहगीरों के आखों में पड़ती है जिससे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अब देखना यह है की क्या इन ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही होती है एक जनता यू ही परेशान होते रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!
sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri