मुख्य समाचार

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में मरीज होते रहें  परेशान…. अधिकारी लेते रहें मिटिंग…. पानी भी नसीब नही

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में मरीज होते रहें  परेशान…. अधिकारी लेते रहें मिटिंग…. पानी भी नसीब नही

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल की लचर व्यवस्था किसी से छुपी नहीं हैं। वैसे तो अस्पताल में मरीजों को ठीक करने लाया जाता हैं पर यहां की व्यवस्था ऐसी हैं की मरीज ठीक होने के बजाय और अधिक बीमार हो रहें।

ऐसा ही कुछ आज यहां अस्पताल में देखने को मिला। मरीजों को जब खाना वितरण किया गया तब उन्हें खाने के साथ पानी नसीब नहीं हुआ। एक महिला जब खाना खाने के लिए पानी लेने वाटरकूलर में गई तब वाटर कूलर से 1 बून्द भी पानी नहीं निकलने के कारण वह वापस पानी के इंतजार में खाना लेकर बैठे रही।

वही आज सडक हादसे में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के ड्रेसिंग से जब खून निकलकर बिस्तर में फैलने लगा तब उसका उपचार करने वहा कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

खून वाले मामले में शिकायत करने पर सभी स्टॉफ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। वही कई घंटो तक एम्बुलेंस के इंतजार में पैर टूटा मरीज अस्पताल में पड़ा रहा जिसके जख्मो से खून बहता रहा और उसका इलाज नहीं हो सका।

इन सभी मामलो में जानकारी को लेकर जब सिविल अस्पताल के बीएमओ भगत से फोन पर बात किया गया। तब उन्होंने बताया की पानी की व्यवस्था को वह ठीक करवाने किसी को भेज रहें हैं और ड्रेसिंग मेरे सामने ही हुआ हैं अगर खून निकल रहा तो मै किसी को भेजता हु।

पहले उसका x-ray होगा तब उसे रेफर किया जाएगा साथ ही एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करवा रहा हु फिलहाल मै अभी मिटिंग में हुँ। 108 एम्बुलेंस मेंटेनेंस में गया हैं उसपर हमारा दबाव नहीं रहता है, हमारे अस्पताल का एम्बुलेंस ठीक है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!