मुख्य समाचार

सराहनीय कार्य – नाबालिक बालिका को रेहटी पुलिस ने 02 घण्टे में किया दस्तयाब…..परिवार में आई खुशी

जय जोहार इंडिया TV न्यूज

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सराहनीय कार्य – नाबालिक बालिका को रेहटी पुलिस ने 02 घण्टे में किया दस्तयाब…..परिवार में आई खुशी

 

*रेहटी से विक्की वरिवा की रिपोर्ट*

  जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में गुम नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी श्री शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया है घटना का संक्षिप्त विवरण- फरियादी रुखमसिंह निवासी जाजना ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 22/06/24 को उसकी नाबलिक लडकी उम्र 13 वर्ष 04 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना रेहटी मे अपराध क्रमांक 343/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया
*पुलिस द्वारा कार्यवाही-* उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आसपास तलाश किया गया और तकनीकी मदद से फरियादी का खेत ग्राम जाजना से नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया *सराहनीय भूमिका*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी सउनि राजकुमार यादव,आर.187 विकास नागर,आर.557 लवकेश जाट, मआर. मनीषा वर्मा,की सराहनीय भूमिका रही ।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!