मुख्य समाचार

सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार की चक्का जाम चेतवानी के बाद जगा प्रशासन ?? शिकायत के बाद हरकत में प्रशासन, दूसरे दिन ही दिखी कार्यवाही! क्या सुधार होगा फ्लाईएस वाहन की मनमर्जी??

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार की चक्का जाम चेतवानी के बाद जगा प्रशासन ??

शिकायत के बाद हरकत में प्रशासन, दूसरे दिन ही दिखी कार्यवाही!

क्या सुधार होगा फ्लाईएस वाहन की मनमर्जी ??

जय जोहार इंडिया TV न्यूज 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में ओवरलोड और ओवर स्पीड फ्लाईऐश वाहनो के चलने से क्षेत्रवासी काफी परेशान है।
घरघोड़ा से धरमजयगढ़ मार्ग में कई फ्लाईऐश वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी है वही दुर्घटना में राहगीरों की जान भी जा चुकी है।
आपको बतादे की फ्लाई ऐश वाहनों से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को हो रही परेशानियों को देखते हुए सर्व आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिदार द्वारा 27 जून को धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम ज्ञापन सौपा गया था।
सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र सिदार, धरमजयगढ़- रायगढ़
जिसमे 5 जुलाई तक समस्या का निराकरण नही होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है, जिसे धरमजयगढ़ एसडीएम द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
जिससे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष के शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आज शुक्रवार को रायगढ़ यातायात डीएसपी रमेश चंद्रा को धरमजयगढ़ फ्लाई ऐश वाहनों की जांच कर कार्यवाही करने भेजा गया।
लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि फ्लाईईस वाहन की चेकिन तो की गई पर सूत्रों से मिली जानकारी है कि किसी भी वाहन के ऊपर ओवरलोड या 3 एक्सल जैसे नियम विरुद्ध पर कार्यवाहीं नहीं की गई।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!