मुख्य समाचार

छाल विजयदशमी समिति द्वारा आज रामराज्य झांकी भ्रमण, सांसद होंगे मुख्य अतिथि एवम् साथ विशिष्ट अतिथि होंगे एसडीएम

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़ धरमजयगढ़ छाल

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 

छाल विजयदशमी समिति द्वारा आज रामराज्य झांकी भ्रमण, सांसद होंगे मुख्य अतिथि एवम् साथ विशिष्ट अतिथि होंगे एसडीएम

 

जय जोहार इंडिया TV छाल :- विजयदशमी समिति द्वारा आज 15 अक्टूबर मंगलवार को रामराज्य गद्दी का प्रोग्राम रखा गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राधेश्याम राठिया रायगढ़ लोकसभा सांसद , डिगेश पटेल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, हेमंत शरद पांडेय क्षेत्रीय प्रबंधक एसईसीएल रायगढ़ उपस्थित रहेंगे जहां पहले राजगद्दी झांकी के साथ पूरा गांव भ्रमण किया जाएगा जिसके बाद शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक महाप्रसाद ओर भंडारा भोजन वितरण किया जाएगा वही कार्यक्रम को आनंदमय बनाने के लिए विजय दशमी आनंद मेला समिति द्वारा रात्रि 9:30 बजे से पंडित विवेक शर्मा नाईट -रायपुर ( सोन मछरी फ्रेम) का कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा।
इस वर्ष विराट विजयदशमी समिति की अध्यक्षता प्रकाश शर्मा के नेतृत्व किया जा रहा है जिसमें कोषाध्यक्ष लालू ठाकुर (अधिवक्ता), सचिव अनुराग सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रमेश कुमार राठिया और अनिल भगत, उप कोषाध्यक्ष भाकुलाल राठिया, सह सचिव गोपाल डनसेना और अर्जुन सिंह राठिया वही मेला प्रभारी योगेश राठौर के साथ सभी छाल ग्रामवासियों के सहयोग से विजय दशमी कार्यक्रम को इस वर्ष बेहतरीन ओर आकर्षक बनाया गया ।
वही समिति के सदस्यों द्वारा कर्मक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों को आभार व्यक्त किया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!