मुख्य समाचार

सहकारी समितियों से खाद-बीज एवं ऋण की अग्रिम वितरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर ले सकते है लाभ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे तेज उभरते न्यूज नेटवर्क 

जिले के सहकारी समितियों से खाद-बीज एवं ऋण की अग्रिम वितरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर ले सकते है लाभ

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क:- रायगढ़, 25 मई 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2024 हेतु रायगढ़ जिले के अंतर्गत समस्त 69 सहकारी समितियों में खाद-उन्नत बीज एवं ऋण की अग्रिम वितरण हेतु शासन द्वारा दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है।

रायगढ़ जिले के समस्त किसानों को जिले के अंतर्गत स्थित 69 सहकारी समितियों से खाद-बीज एवं ऋण की अग्रिम वितरण हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

रायगढ़ जिला अंतर्गत समस्त किसान अपने नजदीकी सहकारी समितियों में जाकर परमिट/रसीद कटाकर खाद-उन्नत बीज तथा खेती हेतु असक्षम किसानों के लिए फसलीय ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

जिससे जिले के किसानों को बुवाई के पूर्व/मानसून के पूर्व खाद-बीज एवं उन्नत बीज (यूरिया, डीएपी, एनपीके, सुपर-पोटास) तथा धन (फसलीय ऋण)की आपूर्ति न हो।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!