मुख्य समाचार

वन विभाग लाड़कुई ने सागौन की लकड़ी का परिवहन करती पांच मोटरसाइकिल कि जप्त आरोपी फरार

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क

जय जोहार इंडिया TV न्यूज भारत के सबसे लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क 

वन विभाग लाड़कुई ने सागौन की लकड़ी का परिवहन करती पांच मोटरसाइकिल कि जप्त आरोपी फरार

भैरूंदा से विक्की वरिवा की रिपोर्ट लेख

जय जोहार इंडिया TV न्यूज नेटवर्क आज वन विभाग लाड़कुई मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एम.एस.डाबर वन मंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके के द्वारा दल का गठन किया गया। दल में देवीसिंह भावर(वनपाल) परिक्षेत्र सहायक लाड़कुई अशोक सोलंकी (वनपाल) परिक्षेत्र सहायक डाबरी शरद रंजन (वनपाल) परिक्षेत्र सहायक नयापुरा के हमराह यशवंत गोयल वनरक्षक अमर सिंह रावत वनरक्षक वनरक्षक रायसिंग बारेला स्थाई कर्मी चेनपाल यादव स्थाई कर्मी अर्जुन यादव वाहन चालक रामनिवास यादव वाहन चालक द्वारा बिला खेड़ा से भिलाई मार्ग कि निगरानी की जा रही थी।
इसी दौरान लगभग 2:30 AM पर वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह दोगुनी रफ्तार से वाहन को भागने लगा वन हमले से घिरता देख कर वाहन चालक ग्राम भिलाई क्रिकेट ग्राउंड के पास जंगल में छुपा कर अंधेरे में जंगल के राड़े में छुप गए वन हमले के द्वारा टोर्च की सहायता से काफी सर्चिंग की गई कहीं भी बना अपराधी नजर नहीं आए वापस जपती स्थान पर आकर पांच मोटरसाइकिल सागौन चरपट 19 नग 0.908 घन मीटर वन उपज की कीमत 45,709/-/- जप्त वाहन जिसकी कीमत लगभग 60,000/- बताई जा रही है इसके पश्चात जप्त वाहन एवं सागौंन चरपट को शासकीय वाहन में रखकर वन परिक्षेत्र प्रांगण लाड़कुई लाया गया एवं भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!