मुख्य समाचार
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण पुल के मरम्मत और भारी वाहनों के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग हेतु दिये निर्देश
छत्तीसगढ़ रायगढ़

सबसे तेज जय जोहार इंडिया TV वेब पोर्टल भारत के सबसे लोकप्रिय
अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण
पुल के मरम्मत और भारी वाहनों के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग हेतु दिये निर्देश
जय जोहार इंडिया TV रायगढ़, 16 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने आज गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल एस.पी.श्री आकाश मरकाम, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवशी एवं तहसीलदार श्री लोमस मिरी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने कहा कि भारी वाहनों के परिवहन के लिए यह पुल उपयुक्त नहीं है। उन्होंने ईई पीडब्ल्यूडी सेतु को क्षतिग्रस्त हिस्से पर लाल झंडी, रेत बोरियां, रेडियम एवं बेरीकेटिंग तत्काल लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुल का मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ करने और वाहनों के मरम्मत कार्य के दौरान भारी वाहनों के परिवहन हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग की चिन्हांकित करने हेतु एसडीएम रायगढ़ और डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया गया।





