मुख्य समाचार

लैलूंगा – अजजा कर्मचारी संघ व सर्व आदिवासी समाज का आगामी 09 अगस्त 2024 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरो पर..बैठक जारी

छत्तीसगढ़ रायगढ़ लैलूंगा

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे तेज उभरते लोकप्रिय वेब पोर्टल 

लैलूंगा – अजजा कर्मचारी संघ व सर्व आदिवासी समाज का आगामी 09 अगस्त 2024 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी जोरो पर..बैठक जारी

जय जोहार इंडिया TV दिनांक 20/07/2024 को अजजा कर्मचारी संघ व सर्व आदिवासी समाज का आगामी 09 अगस्त 2024 विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी बैठक कंवर समाज भवन लैलूंगा में रखा गया था जिसमें 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाए जाने पर चर्चा हुई।

उपस्थित सागज़नो समाज प्रमुखों ने विश्व आदिवासी दिवस को सफल बनाने के लिए अपने विचार एवं सुझाव रखा। तथा सर्व सहमति से प्रति शाशकीय सेवक से विगत वर्ष की भांति निर्धारित सहयोग राशि एवं गांव से प्रति परिवार निर्धारित चावल एवं सहयोग राशि लिए जाने का निर्णय लिया गया है, पूर्ववत सभी आठ जोन में सहयोग राशि एकत्र करने एवं कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्था का दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी विगत वर्ष गठित टीम या टीम में आंशिक संसोधन के साथ उन्ही सदस्यों को पुनः दायित्व सौपा गया है।

इस बैठक में सर्व श्री अनत राम पैंकरा जी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज लैलूंगा , नंदकुमार साय पैंकरा अध्यक्ष अजजा कर्मचारी संघ लैलूंगा , भवन साय पोर्ते, बलराम सिदार, शेखर सिंह सिदार, अहिबरन नाग, ईश्वर कुजूर, श्याम लाल भगत, आनंद श्याम, श्रीराम साय पैंकरा, कार्तिक पैंकरा, सिंधु पैंकरा, राम लाल पैंकरा, जगरसाय पैंकरा, पोलेश्वर पैंकरा, अरुण कुमार पैंकरा, अनिल कुमार पैंकरा, प्रेमानंद पैंकरा, देवचरण पैंकरा, शिवशंकर पैंकरा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग लैलूंगा आदि समाज प्रमुखों उपस्थित रहे ।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!