मुख्य समाचार

मंत्री ओपी ने कहा मोदी की गारंटी के तहत सिकल सेल एनीमिया मुक्त होगा भारत…

जय जोहार इंडिया TV

देश प्रदेश के सबसे तेज न्यूज नेटवर्क “””जय जोहार इंडिया TV 

मंत्री ओपी ने कहा मोदी की गारंटी के तहत सिकल सेल एनीमिया मुक्त होगा भारत…

जय जोहार इंडिया TV – रायगढ़

केबिनेट मंत्री रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा मोदी की गारंटी के तहत एक जुलाई 2023 को सिकल सेल एनीमिया मुक्त भारत मिशन की शुरुवात देश भर में की गई थी। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत छः माह में एक करोड़ लोगो की जांच की जानकारी देते हुए केबिनेट मंत्री ने इसे मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदम पर स्वास्थ्य मंत्रालय को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

छः माह के अंदर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत सिकल सेल रोग के लिए एक करोड़ से अधिक लोगों की जांच की गई है। यह मिशन 3 वर्षों में 7 करोड़ आबादी की जांच करने का प्रयास करेगा। इस रोग के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिकल सेल एक तरह का आनुवांशिक रक्त रोग है जिससे पीड़ित रोगी का पूरा जीवन प्रभावित होता है। इस रोग से भारत की जनजातीय आबादी अधिक पीड़ित है। गैर-जनजातीय आबादी भी इस रोग से पीड़ित होती है।

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 1जुलाई, 2023 को मध्य प्रदेश के शहडोल में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम भारत के सभी जनजातीय और राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेश के अन्य अधिक व्‍याप्‍त क्षेत्रों में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोकथाम और प्रबंधन के लिए एक मिशन मोड चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, असम, उत्तर प्रदेश, केरल, बिहार और उत्तराखंड जैसे सिकल सेल रोग के अधिक व्‍याप्‍त वाले 17 राज्यों के 278 जिलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!