मुख्य समाचार

मांड नदी की अमादरहा डेम में गुम युवक की सव आज अचानक बाहर निकल आई, वही पुलिस SDRF/DDRF दो दिन तक खोजने में लगे रहे 

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़, धरमजयगढ़

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

 

मांड नदी की अमादरहा डेम में गुम युवक की सव आज अचानक बाहर निकल आई, वही पुलिस SDRF/DDRF दो दिन तक खोजने में लगे रहे 

 

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना अंतर्गत के नराई टिकरा जेल पारा का रहने वाला मछुवारा संजय यादव पिता प्राण यादव उम्र 47 वर्ष जो मछुवारा था।

वह अपने जीवन यापन करने के लिए आमदरहा चेक डेम में 04/10 /2024 को मछली मारने गया।
मांड नदी के डेम में जाल सहित उतरा था जो जाल को अपने हाथ में और कमर में बांधा था,  मछली मारने के लिए जाल फेका जो खुद सम्हल नही पाया और गहरे पानी में खींचा चला गया, गहरे पानी में व्यक्ति जाल में लपट जाने से तेज बहाव में फस गया था।

जिसे SDRF रायगढ़ के द्वारा कल दिन भर खोज किया गया नहीं मिलने से बिलासपुर संभाग स्तरीय टीम DDRF की टीम रात में आईं थीं आज सुबह फिर से प्रयास किया जा रहा था जो लगभग एक किलो मीटर की दूरी पर संजय का शव बाहर निकल आया जिसे बरामद कर आगे की वैधानिक कार्यवाही धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा किया जा रहा है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!