
जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल
पुसौर सामूहिक दुष्कर्म आज तक की सबसे बड़ी घटना – महासचिव कांग्रेस
साय सरकार का बढ़ते अपराध पर कोई अंकुश नहीं – सम्पत चौहान
आलोक स्वर्णकार की लेख – विदित हो की भाई बहन के प्रेम के महापर्व के दिन हमारे जिले के पुसौर क्षेत्र में एक आदिवासी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म होना शर्मनाक ही नही अपितु घोर निंदनीय है।

उक्त गैंगरेप की युवा नेता व नगर कांग्रेस के महासचिव श्री सम्पत चौहान ने कड़ी निंदा करते हुए उक्त जघन्य अपराध को रायगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी शर्मनाक घटना करार दिया। चौहान ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि रक्षाबंधन के दिन पुलिस प्रशासन एक बहन को सुरक्षा नही दे पाई इससे बड़ी विडंबना क्या होगी।

उन्होंने प्रदेश में घट रहे अवांछनीय घटना पर सरकार के श्लोगन विष्णु के सुशासन पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा की अगर राखी जैसे पर्व पर उक्त घटना आम नागरिकों की सुरक्षा और असंवेदनशिलता का परिचायक है।
पीड़िता के परिवार के अनुसार 10 से अधिक आरोपियों ने इस घिनौनी को अंजाम दिया लेकिन पुलिस अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे प्रतीत होता है की पुलिस भाजपा सरकार की कठपुतली बनी हुई है, जिससे कानून व्यवस्था चरमरा गई है और स्थानीय लोगों में असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो रहा है।
श्री चौहान ने कहा की साय सरकार और पुलिस के नीतियों से अपराधियों को कोई भय नही है तभी अपराधी दिनदहाड़े जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं।




