मुख्य समाचार

सर्व आदिवासी समाज अंतर्गत बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रभाग की चयन प्रक्रिया 22 सितंबर को, कोटा ब्लॉक में कार्यकारिणी विस्तार का कार्यभार ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव के कंधों पर

छत्तीसगढ़,बिलासपुर, कोटा

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

सर्व आदिवासी समाज अंतर्गत बिलासपुर संभाग के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ प्रभाग की चयन प्रक्रिया 22 सितंबर को, कोटा ब्लॉक में कार्यकारिणी विस्तार का कार्यभार ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव के कंधों पर

 

जय जोहार इंडिया TV ऐतिहासिक दिवस 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस समारोह आयोजन संपन्न होने के बाद सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग माननीय सुभाष परते द्वारा अपने समाज और अधिकार को संरक्षित करने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 22 सितंबर 2024 को बिलासपुर संभाग में प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुभाष परते द्वारा जिला कार्यकारिणी के सुसंचालन हेतु जिला अध्यक्ष वरिष्ठ प्रभाग का चयन मनोनयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी,बैठक में विभिन्न प्रमुख विषयों पर चर्चा परिचर्चा की जाएगी, सर्व आदिवासी समाज की कार्यकारिणी का विस्तार राज्य के कोने कोने में किया जाना प्रस्तावित है । इसी तारतम्य में प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्षों को समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पूरी लगन एवं निष्ठा पूर्वक सर्व समाज ,जनजातीय क्षेत्रों में संगठन की कार्यकारिणी विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
समाज हित एवं जागरूकता हेतु संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा कोटा ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव को कार्यकारिणी विस्तार की जिम्मेदारी पूर्व से ही दी गई है,ताकि कोटा क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के लोगों का किसी भी प्रकार से कोई शोषण न हो एवं आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा की जा सके। ब्लॉक अध्यक्ष विजय ध्रुव के द्वारा सर्व धर्म समभाव की भावना को सर्वोपरि मानते हुए देश एवं समाज हित में सदैव जनकल्याण का कार्य किया जा रहा है।।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!