मुख्य समाचार

महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जाने क्या है पूरी मामला 

(कीदा) छत्तीसगढ़, रायगढ़,

जय जोहार इंडिया TV भारत के सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल 

महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जाने क्या है पूरी मामला 

गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही: महिला पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

     जय जोहार इंडिया TV 05 अक्टूबर, रायगढ़ थाना जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में महिला कमली बाई कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा पुड़िया बिक्री की शिकायत मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली इस शिकायत पर हेड क्वार्टर डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक को अवगत कराते हुए, पुलिस टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर अनावेदक महिला कमली बाई कुर्रे के घर पर छापा मारा और गांजा पुड़िया बेचने के आरोपों पर पूछताछ की।
महिला कमली बाई ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत को झूठा बताते हुए मोहल्लेवासियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस की समझाइश के बावजूद, महिला उत्तेजित हो गई और विवाद बढ़ाने लगी।

       महिला के इस अनुचित व्यवहार और सार्वजनिक विवाद को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा महिला कमली बाई (36 साल) जेलपारा वार्ड नंबर 29 दुर्गा मंदिर के पास थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) BNSS (पूर्व में 151/107, 116(3) सीआरपीसी) के तहत कार्यवाही की गई। इसके बाद महिला को अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!