मुख्य समाचार

दीप दान कर की गई कार्तिक माह की विदाई

छत्तीसगढ़/रायगढ़/धरमजयगढ/छाल

जय जोहार इंडिया TV, भारत की सबसे लोकप्रिय वेब पोर्टल

कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान कर की गई कार्तिक माह की विदाई

छाल क्षेत्र की महिलाओं ने दीप दान कर लगाया पेड़ 

जय जोहार इंडिया TV/छाल/ कार्तिक माह के अंतिम दिवस भगवान लड्डू गोपाल, सालिगराम और तुलसी की पूजा अर्चना कर दीपदान करते हुए भक्तों ने कार्तिक माह की विदाई की।

कार्तिक माह, हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, यह चातुर्मास का आखिरी महीना होता है, भगवान विष्णु 4 माह से क्षीर सागर में सयन कर रहे होते हैं एवं देवउठनी एकादशी को जगत के पालनहार भगवान श्री विष्णु को उठो देव के जयकारों के साथ जगाया जाता है।

जलाशयों पर जाकर महिलाओं ने किया दीपदान

शास्त्रों के अनुसार जालंधर का वध करने के बाद भगवान विष्णु चार माह आराम करने के लिए चले जाते हैं देवशयनी एकादशी के बाद से शुभ कार्य बंद हो जाते है, लेकिन चार माह बाद देवउठनी एकादशी के बाद गृहप्रवेश, वाहन खरीददारी, व्यापार आरंभ या नया कार्य शुरू हो जाता है, इसलिए एकादशी को वर्ष भर में पड़ने वाली एकादशी तिथियां में सबसे श्रेष्ठ माना गया है और कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान कर कार्तिक माह की विदाई की जाती है।

कार्तिक मास में पूरे माह भर सूर्योदय से पहले स्नान कर दान, तुलसी पूजन, गोपाष्टमी, ऑवला नवमी, देव उठनी ऐसे अनेक कार्यक्रम धूमधाम से मनाते हैं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!